हर इंसान अपने बुढ़ापे, बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए पैसा जोड़ता है। लेकिन महंगाई के इस दौर में अगर हम अपना पैसा सिर्फ बैंक के सेविंग अकाउंट में छोड़ दें (जहां 2.5% से 3% ब्याज मिलता है), तो पैसा बढ़ने के बजाय घटने लगता है। प्राइवेट कंपनियों या शेयर बाजार का रिस्क हर कोई नहीं ले सकता।
ऐसे में सवाल उठता है कि हम अपनी मेहनत की कमाई कहां रखें? इसका सबसे सुरक्षित और बेहतरीन जवाब है हमारा अपना भारतीय डाकघर यानी पोस्ट ऑफिस। पोस्ट ऑफिस बचत योजना (Post office bachat yojana) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपके एक-एक रुपये की 100% लिखित गारंटी खुद भारत सरकार लेती है, जबकि बैंकों में केवल 5 लाख रुपये तक की ही गारंटी होती है।
आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की उन 9 प्रमुख योजनाओं के बारे में, जहां आपको 8.2% तक का ब्याज और पैसा डबल करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
पोस्ट ऑफिस सेविंग और आरडी खाता (RD Account)
जिस तरह बैंक में खाता होता है, वैसे ही आप पोस्ट ऑफिस में भी मात्र 500 रुपये से अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं। बैंक के मुकाबले यहां आपको 4% सालाना ब्याज मिलता है।
अगर आप हर महीने छोटी बचत करना चाहते हैं, तो 'राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता' (RD Account) खुलवा सकते हैं। आप इसे मात्र 100 रुपये प्रतिमाह से शुरू कर सकते हैं। इस पर आपको 6.7% सालाना ब्याज मिलता है, और सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको त्रिमासिक (हर तीन महीने में) चक्रवर्ती ब्याज का फायदा मिलता है।
सुकन्या समृद्धि और महिला सम्मान बचत पत्र
लड़कियों और महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस में सबसे शानदार योजनाएं मौजूद हैं:
- सुकन्या समृद्धि योजना: यह 10 साल से कम उम्र की बेटियों के लिए है। इसमें वर्तमान में सबसे ज्यादा 8.2% सालाना चक्रवर्ती ब्याज मिल रहा है। आप इसमें सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यह खाता 21 साल में मैच्योर होता है।
- महिला सम्मान बचत पत्र: यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। इसमें 7.5% का तिमाही चक्रवर्ती ब्याज मिलता है।
यह भी पढ़ें: आपके आधार कार्ड से कितने सिम चालू हैं ऐसे करें 2 मिनट में चेक
सीनियर सिटीजन स्कीम और मंथली इनकम स्कीम (MIS)
बुजुर्गों और फिक्स इनकम चाहने वालों के लिए भी पोस्ट ऑफिस में बेहतरीन विकल्प हैं:
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS): 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए यह योजना वरदान है। इसमें 8.2% प्रतिवर्ष ब्याज मिलता है। आप इसमें 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 30 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।
- मासिक आय योजना (MIS): अगर आपके पास एकमुश्त पैसा (जैसे 3 या 5 लाख) पड़ा है, तो आप उसे इस योजना में डालकर हर महीने फिक्स इनकम पा सकते हैं। इसमें 7.4% सालाना ब्याज मिलता है, जो सीधे आपके बचत खाते में आता रहता है। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख और जॉइंट में 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं।
पैसा डबल करने वाली और लंबी बचत योजनाएं
जो लोग लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए ये योजनाएं बेस्ट हैं:
- किसान विकास पत्र (KVP): इस योजना में आपका पैसा 115 महीने (9 साल 7 महीने) में दोगुना (डबल) हो जाता है। इसमें 7.5% का सालाना चक्रवर्ती ब्याज मिलता है।
- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): पीपीएफ खाते में 7.1% सालाना चक्रवर्ती ब्याज मिलता है। इसे आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना जमा करके चला सकते हैं।
- राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (NSC): इसमें 7.7% सालाना ब्याज मिलता है और पैसा 5 साल के लिए लॉक हो जाता है। परिपक्वता (Maturity) पर आपको ब्याज का ब्याज जुड़कर मिलता है।
- राष्ट्रीय बचत समय जमा खाता (TD / FD): यह फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह है। इसमें 1 से 5 साल की अवधि के लिए 6.9% से लेकर 7.5% तक का ब्याज मिलता है।
| योजना का नाम | ब्याज दर | खास बात |
| सुकन्या समृद्धि योजना | 8.2% (सालाना) | बेटियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प |
| वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | 8.2% (सालाना) | बुजुर्गों के लिए अधिकतम ब्याज |
| मासिक आय योजना (MIS) | 7.4% (सालाना) | हर महीने फिक्स इनकम |
| किसान विकास पत्र (KVP) | 7.5% (सालाना) | 115 महीने में पैसा डबल |
| पीपीएफ (PPF) | 7.1% (सालाना) | लंबी अवधि की सुरक्षित बचत |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q. पोस्ट ऑफिस में पैसों की कितनी गारंटी होती है?
Ans. पोस्ट ऑफिस में जमा किए गए एक-एक रुपये की 100% लिखित गारंटी भारत सरकार लेती है।
Q. पोस्ट ऑफिस की किस योजना में पैसा डबल होता है?
Ans. किसान विकास पत्र (KVP) योजना में निवेश किया गया पैसा 115 महीने (9 साल 7 महीने) में डबल हो जाता है।
Q. सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कितने रुपये में खुलता है?
Ans. यह खाता आप कम से कम 250 रुपये सालाना जमा करके खुलवा सकते हैं। इसमें अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना जमा किए जा सकते हैं।
Q. हर महीने कमाई के लिए पोस्ट ऑफिस की कौन सी योजना सही है?
Ans. हर महीने फिक्स कमाई के लिए मासिक आय योजना (MIS) सबसे बेहतरीन है, जिसमें एकमुश्त पैसा जमा करने पर 7.4% सालाना ब्याज के हिसाब से मंथली इनकम मिलती है।
Q. पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में कितना ब्याज मिलता है?
. पोस्ट ऑफिस के सामान्य बचत खाते (Saving Account) में 4% सालाना ब्याज मिलता है, जिसे मात्र 500 रुपये से खोला जा सकता है।
अस्वीकरण: यह लेख पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। निवेश करने से पहले डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित अधिकारी से वर्तमान ब्याज दरों और नियमों की जांच अवश्य कर लें।









