Written By
NISHA KUMARI
27 OCTOBER 2026
IMAGE SOURCE: pexels
शाकाहारी लोगों में अक्सर प्रोटीन और विटामिन बी12 की कमी हो जाती है। लाल साग एक 'कंप्लीट प्रोटीन' है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी 9 एसेंशियल अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं जो शरीर की कमजोरी दूर करते हैं।
IMAGE SOURCE: pexels
लाल साग में पालक के मुकाबले 4 गुना ज्यादा विटामिन सी और भरपूर आयरन होता है। यह शरीर में तेजी से रेड ब्लड सेल्स (RBC) बनाता है, जिससे महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी और थकावट की समस्या जड़ से खत्म होती है
IMAGE SOURCE: myupchar
उम्र से पहले बालों का सफेद होना आज एक आम समस्या है। लाल साग में 'लाइसिन' (Lysine) नामक तत्व भारी मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को अंदर से पोषण देता है और उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोकता है।
IMAGE SOURCE: pexels
इसमें मौजूद कैरोटीनॉयड और विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत मददगार हैं। इसके अलावा, इसमें भरपूर फाइबर होता है जो भयंकर कब्ज को दूर करके पेट को आसानी से साफ करता है।
IMAGE SOURCE: pexels
लाल साग में 'बीटा' और 'एंथोसायनिन' (Anthocyanin) पाया जाता है, जिसकी वजह से इसका रंग गहरा लाल या गुलाबी होता है। प्राचीन समय में इसका इस्तेमाल कपड़ों या बालों को रंगने के लिए भी किया जाता था
IMAGE SOURCE: pexels
लाल साग को कभी भी सलाद के रूप में कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसमें 'ऑक्सलेट' होते हैं, जिन्हें कच्चा खाने से किडनी में पथरी (Stone) की समस्या हो सकती है। इसे हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
IMAGE SOURCE: pexels
लाल साग को कभी भी सलाद के रूप में कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसमें 'ऑक्सलेट' होते हैं, जिन्हें कच्चा खाने से किडनी में पथरी (Stone) की समस्या हो सकती है। इसे हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
IMAGE SOURCE: facebook