IMAGE SOURCE: pexels
NOVEMBER 10, 2026
By: Nisha Kumari
खरना के दिन गुड़, दूध और अरवा चावल की खीर जरूर खाएं। यह शरीर को धीरे-धीरे पचने वाला ग्लूकोज और ऊर्जा देती है।
IMAGE SOURCE: pexels
व्रत शुरू होने से पहले केला जरूर खाएं। इसमें भरपूर पोटैशियम और फाइबर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है।
IMAGE SOURCE: pexels
उपवास से पहले नारियल पानी पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बना रहता है, जिससे सिरदर्द और कमजोरी नहीं होती।
IMAGE SOURCE: pexels
मुट्ठी भर भीगे हुए बादाम और अखरोट खाने से शरीर को हेल्दी फैट्स और प्रोटीन मिलते हैं, जो लंबे समय तक एक्टिव रखते हैं।
IMAGE SOURCE: pexels
नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात का बहुत महत्व है। कद्दू में 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है।
IMAGE SOURCE: pexels
व्रत से पहले खाने में दही शामिल करें। यह पेट को ठंडा रखता है, पाचन ठीक करता है और प्यास लगने की संभावना कम करता है।
IMAGE SOURCE: pexels
व्रत शुरू होने से कुछ घंटे पहले तक थोड़ा-थोड़ा करके खूब सारा पानी पिएं। इससे 36 घंटे तक शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
IMAGE SOURCE: pexels
नहाय-खाय के दिन खाई जाने वाली चने की दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। यह मसल्स को कमजोरी से बचाती है।
IMAGE SOURCE: pexels