IMAGE SOURCE:  pexels

छठ पूजा 2026: छठी मैया के वो 10 मुख्य पकवान, जिनके बिना अधूरा माना जाता है यह महापर्व!

NOVEMBER 11, 2026

By: Nisha Kumari

ठेकुआ (Thekua)

गेहूं के आटे, गुड़, घी और सूखे नारियल से बनने वाला 'ठेकुआ' छठ का सबसे मुख्य और पवित्र प्रसाद है।

IMAGE SOURCE:  pexels

खरना की खीर (Rasiya)

नए अरवा चावल, गुड़ और शुद्ध दूध को मिलाकर मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाली 'रसिया' (खीर) का स्वाद बेहद दिव्य होता है।

IMAGE SOURCE:  pexels

कद्दू-भात (Kaddu Bhaat)

नहाय-खाय के पहले दिन अरवा चावल और घी-सेंधा नमक से बनी लौकी (कद्दू) की सब्जी सबसे पहले खाई जाती है।

IMAGE SOURCE:  pexels

चने की दाल (Chana Dal)

कद्दू-भात के साथ चने की दाल बनाई जाती है। इसे शुद्धता से बिना प्याज-लहसुन और केवल सेंधा नमक में पकाया जाता है।

IMAGE SOURCE:  pexels

पूड़ी या रोटी (Puris & Roti)

खरना के दिन खीर के साथ बिना नमक और मोयन की सादी रोटियां या पूरी बनाई जाती हैं, जिन्हें व्रती प्रसाद के रूप में ग्रहण करती हैं।

IMAGE SOURCE:  pexels

चावल के आटे के पूए (Malpua)

कई घरों में चावल के आटे, गुड़ और पानी का घोल बनाकर शुद्ध घी में छोटे-छोटे मीठे पूए बनाए जाते हैं।

IMAGE SOURCE:  pexels

सोंठ के लड्डू

ठंड की शुरुआत में व्रती की सेहत को ध्यान में रखकर सोंठ, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स के पौष्टिक लड्डू भी बनाए जाते हैं।

IMAGE SOURCE:  pexels

चने का प्रसाद (Soaked Bengal Gram)

पूजा के सूप में गुड़ के साथ भीगे हुए कच्चे चने भी रखे जाते हैं, जिन्हें पूजा के बाद प्रसाद रूप में बांटा जाता है।

IMAGE SOURCE:  pexels

और पढ़ने के लिए स्वाइप करें

Arrow