IMAGE SOURCE: pexels
NOVEMBER 12, 2026
By: Nisha Kumari
बच्चों को कभी भी अकेले नदी या तालाब के पानी के पास न जाने दें। गहराई का अंदाजा नहीं होने से हादसा हो सकता है।
IMAGE SOURCE: pexels
प्रशासन द्वारा गहरे पानी से बचाव के लिए लगाई गई लाल झंडी या बैरिकेडिंग को बच्चों को बिल्कुल पार न करने दें।
IMAGE SOURCE: pexels
घाट की भारी भीड़ में बच्चे का हाथ हमेशा पकड़कर रखें। उन्हें अकेले दौड़ने या भागने की गलती न करने दें।
IMAGE SOURCE: pexels
घाट पर बच्चों को पटाखे, फुलझड़ी या बम जलाने की इजाजत न दें। भीड़ में इससे भगदड़ या आग लगने का डर रहता है।
IMAGE SOURCE: pexels
घाटों पर सजावट के लिए चारों तरफ बिजली के तार और हैलोजन लगे होते हैं। बच्चों को इनसे दूर रखें।
IMAGE SOURCE: pexels
घाट की सीढ़ियाँ गीली और फिसलन भरी होती हैं। बच्चों को वहां खेलने या तेजी से दौड़ने-भागने से रोकें।
IMAGE SOURCE: pexels
भीड़भाड़ में बच्चों को समझाएं कि वे किसी अनजान व्यक्ति से खिलौने, प्रसाद या कोई खाने-पीने की चीज न लें।
IMAGE SOURCE: pexels
बच्चों को पानी में खड़ी नावों पर चढ़ने या उस पर बैठकर मस्ती करने की इजाजत न दें, वे संतुलन खोकर गिर सकते हैं।
IMAGE SOURCE: pexels