कोलकाता दुर्गा पूजा में दिखा म्यांमार का पैगोडा और लाल किला, ये हैं टॉप 6 पंडाल

क्या आप भी 2026 में कोलकाता जाने वाले हैं? जानिए उन टॉप 6 कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में जहाँ लाल किले और म्यांमार के पैगोडा की भव्य थीम बनाई गई है।

इस साल कोलकाता में दुर्गा पूजा (Durga Puja) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे शहर में एक से बढ़कर एक शानदार और अनोखे पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। कहीं आपको जयपुर का मशहूर हवा महल देखने को मिलेगा तो कहीं म्यांमार के विशाल पैगोड़ा की झलक।

अगर आप भी इस साल कोलकाता की दुर्गा पूजा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको दिखाने वाले हैं कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल (Kolkata Durga Puja Pandal) 2026 के टॉप 6 आयोजन।

6. कॉलेज स्क्वायर: जयपुर का अल्बर्ट म्यूजियम

कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित कॉलेज स्क्वायर शहर के सबसे प्रसिद्ध पूजा स्थलों में से एक है। इस साल यहां का थीम जयपुर का अल्बर्ट म्यूजियम है, जिसे बेहद शानदार तरीके से तैयार किया गया है। अंधेरा होने के बाद लाइटिंग का पूरा इफेक्ट देखने को मिलता है। आप मेट्रो से कोलकाता के सेंट्रल मेट्रो स्टेशन तक जा सकते हैं, जो यहां से लगभग 600 मीटर की दूरी पर है।

5. श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब: राजस्थान का हवा महल

यह विशाल पंडाल लेक टाउन इलाके में बनाया गया है। इस साल इसकी थीम जयपुर का मशहूर हवा महल है। आपको कोलकाता में बैठे-बैठे राजस्थान की शानदार वास्तुकला की झलक देखने को मिलेगी। जैसे ही रात के समय पंडाल की पूरी लाइटिंग ऑन होती है, यह विशाल संरचना रोशनी में और भी आकर्षक नजर आती है। यहां तक आसानी से पहुंचने के लिए सिटी सेंटर या सेंट्रल पार्क मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें (Also Read):नवरात्रि व्रत के नियम: भूलकर भी ये 5 महिलाएं न रखें व्रत, देवी हो जाती हैं क्रोधित

4. कल्याणी एनओ स्क्वायर: पंच केदार की भव्यता

कल्याणी का एनो स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल इस साल अपनी बेहद खास धार्मिक थीम की वजह से चर्चा में है। 2026 में यहां की थीम है पंच केदार, यानी उत्तराखंड के पांच पवित्र केदार मंदिरों से प्रेरित एक भव्य प्रस्तुति। इस पंडाल में पहाड़ी मंदिरों की वास्तुकला और हिमालय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह कल्याणी रेलवे स्टेशन से सिर्फ कुछ ही दूरी पर स्थित है।

3. अर्जुनपुर अमरा सबाई क्लब: अद्भुत कलाकारी

यह दुर्गा पूजा पंडाल भी कोलकाता के चर्चित पंडालों में शामिल है। इस साल यहां की थीम और सजावट को बेहद खास अंदाज में तैयार किया गया है। दिन के समय इसकी खूबसूरत सजावट देखने लायक होगी, वहीं रात में रंग-बिरंगी लाइटिंग के बाद नजारा और भी आकर्षक नजर आएगा।

पंडाल का नाम2026 की थीमकैसे पहुंचें
कॉलेज स्क्वायरजयपुर का अल्बर्ट म्यूजियमसेंट्रल मेट्रो स्टेशन (600m)
श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लबजयपुर का हवा महलसिटी सेंटर/सेंट्रल पार्क मेट्रो
कल्याणी एनओ स्क्वायरउत्तराखंड के पंच केदारकल्याणी रेलवे स्टेशन
संतोष मित्रा स्क्वायरदिल्ली का लाल किलासेंट्रल कोलकाता
कल्याणी आईटीआई मोडम्यांमार का स्वीताओ म्याट पगोडाकल्याणी स्टेशन से ऑटो/टोटो

2. संतोष मित्रा स्क्वायर: लाल किले की देशभक्ति

सेंट्रल कोलकाता का संतोष मित्रा स्क्वायर अपने बड़े और आकर्षक थीम बेस्ड पंडाल्स के लिए जाना जाता है। इस साल यहां का दुर्गा पूजा पंडाल दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की थीम पर बनाया गया है। यह पूरा पंडाल देशभक्ति की भावना से जुड़ा हुआ है, जहां शानदार झांकियां और एक ट्रेन भी लगाई गई है। रात की शानदार लाइटिंग में लाल किले का भव्य सेटअप बेहद आकर्षक नजर आने वाला है।

1. कल्याणी आईटीआई मोड: म्यांमार का पैगोडा

यह शानदार दुर्गा पूजा पंडाल इस साल अपनी इंटरनेशनल थीम की वजह से बेहद खास होने वाला है। 2026 में यहां की थीम है म्यांमार का स्वीताओ म्याट पगोडा। यह म्यांमार के यांगून में स्थित प्रसिद्ध पगोडा से प्रेरित एक विशाल संरचना है। इसे देखकर ऐसा महसूस होगा जैसे आप म्यांमार के किसी बौद्ध मंदिर के सामने खड़े हैं। कल्याणी स्टेशन से आईटीआई मोड़ तक ऑटो या टोटो के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. 2026 में श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल की थीम क्या है? इस साल श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब पंडाल की थीम जयपुर का मशहूर हवा महल है।

Q2. लाल किले की थीम वाला पंडाल कहाँ है? संतोष मित्रा स्क्वायर क्लब ने इस साल दिल्ली के लाल किले की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया है।

Q3. म्यांमार के पैगोडा थीम वाला पंडाल कैसे पहुँचें? यह पंडाल कल्याणी आईटीआई मोड पर है। कोलकाता के कल्याणी स्टेशन से ऑटो या टोटो लेकर यहाँ पहुंचा जा सकता है।

ट्रैवल डिस्क्लेमर:

दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में भारी भीड़ होती है। कृपया अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Join Me Digital Media से जुड़ें
हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए फॉलो करें
Latest & Recommended

You've caught up with all stories!