ADVERTISEMENT

Cheapest Way to Gain Weight: 7 दिन में 5 किलो वजन बढ़ाएं!

क्या आप भी बहुत पतले हैं और लोग आपके दुबलेपन का मजाक उड़ाते हैं? अगर आप Cheapest Way to Gain Weight (वजन बढ़ाने का सबसे सस्ता तरीका) खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि सिर्फ जिम जाने और भारी वजन उठाने से बॉडी बन जाएगी। लेकिन सच्चाई यह है कि जब तक आप अपनी बॉडी के अंदर सही मात्रा में 'कैलोरी' (Calories) नहीं डालेंगे, तब तक आपका वजन एक ग्राम भी नहीं बढ़ेगा। अगर आप महंगे सप्लीमेंट्स (Supplements) और प्रोटीन पाउडर पर पैसे बर्बाद नहीं करना चाहते हैं, तो टेंशन मत लीजिए। आज हम आपको घर की रसोई में मौजूद ऐसी 5 सस्ती और दमदार चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आप सिर्फ 7 दिन में 2 से 5 किलो तक अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

वजन बढ़ने का विज्ञान क्या है? (Calorie Surplus)

वजन बढ़ाने का सीधा सा गणित है—कैलोरी सरप्लस (Calorie Surplus)। हमारे शरीर को जिंदा रहने और काम करने के लिए कैलोरी की जरूरत होती है। अगर आप दिन भर में जितनी कैलोरी खर्च करते हैं, उससे ज्यादा कैलोरी खाने लगेंगे, तो आपका वजन अपने आप बढ़ने लगेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप जंक फूड (Junk Food) खाकर बीमार पड़ जाएं। आपको ऐसे फूड्स चुनने हैं जिनमें 'गुड कैलोरीज' और कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) भरपूर मात्रा में हों।

आइए जानते हैं वजन बढ़ाने वाली उन 5 सस्ती और जादुई चीजों के बारे में:

1. उबले हुए आलू (Boiled Potatoes)

अगर आप Cheapest Way to Gain Weight ढूंढ रहे हैं, तो आलू दुनिया की सबसे तगड़ी और सस्ती चीज है।

  • आलू में सिंपल कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो पचने में बेहद आसान होते हैं और तुरंत एनर्जी देते हैं।
  • अगर आप रोज 2 से 3 उबले हुए आलू में हल्का सा नमक डालकर खाते हैं, तो यह तेजी से आपका वजन बढ़ाएगा। ध्यान रहे, आलू को सब्जी में डालकर खाने से उतना फायदा नहीं मिलेगा जितना इसे उबालकर सीधे खाने से मिलेगा।

2. सफेद चावल (White Rice)

अगर आप जल्दी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोटी से थोड़ी दूरी बनानी होगी और चावल (White Rice) से दोस्ती करनी होगी।

  • रोटी देर से पचती है, जिससे आपको देर से भूख लगती है। इसके विपरीत, चावल बहुत हल्का होता है और जल्दी पच जाता है।
  • चावल में कैलोरी कूट-कूट कर भरी होती है। दिन में 2 से 3 कटोरी चावल खाने से आपका 'कैलोरी इनटेक' (Calorie Intake) आसानी से बढ़ जाएगा और पतली बॉडी चौड़ी होने लगेगी।

3. चना और मूंगफली (Chickpeas & Peanuts)

बादाम खाना हर किसी के बजट में नहीं होता और बादाम से वजन भी नहीं बढ़ता। गरीबों का बादाम 'चना और मूंगफली' को कहा जाता है।

  • अगर आप 50 ग्राम चना और 50 ग्राम मूंगफली रात को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट गुड़ के साथ खाएं, तो यह आपके शरीर को फौलाद बना देगा।
  • इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन और हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) होते हैं। यह कमजोरी दूर करेगा और आपके शरीर का साइज तेजी से बढ़ाएगा।

ये भी पढ़ें: Good Health Capsule के फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका (पूरी जानकारी)

4. दही और चावल (Curd and Rice)

दही दुनिया का सबसे बेहतरीन सुपरफूड है। वजन बढ़ाने के लिए दही और चावल का कॉम्बिनेशन एक रामबाण इलाज है।

  • दही में प्रोबायोटिक्स (Probiotics) होते हैं जो आपके पेट और पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत करते हैं। जब पेट सही रहेगा, तो आप जो भी खाएंगे वह शरीर को लगेगा।
  • दोपहर के समय (सुबह 10 बजे से 3 बजे के बीच) एक कटोरी दही में चावल और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर खाएं। यह आपको पहलवानों जैसी ताकत देगा।

5. केला (Banana)

केला (Banana) Cheapest Way to Gain Weight की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। यह हर मौसम में आसानी से और सस्ते में मिल जाता है।

  • केले में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और कैलोरी होती है। दिन भर में 4 से 5 केले खाने से शरीर में ऊर्जा की कभी कमी नहीं होगी।
  • वजन बढ़ाने का तगड़ा नुस्खा: एक कटोरी दही में दो केले काट लें और ऊपर से एक चम्मच असली शहद डालकर खाएं। इसे वर्कआउट से पहले या बाद में खाने से आपका वजन रॉकेट की स्पीड से बढ़ेगा।

बोनस टिप: असली देसी घी (Pure Desi Ghee)

अगर आपके घर में असली देसी घी है, तो यह सोने पे सुहागा है। दिन भर में अपने खाने में 1 से 2 चम्मच देसी घी जरूर शामिल करें। यह आपके पाचन को दुरुस्त रखता है, पेट साफ करता है और वजन बढ़ाने में सबसे बड़ा रोल प्ले करता है।

(Desi Gym Fitness)

1 thought on “Cheapest Way to Gain Weight: 7 दिन में 5 किलो वजन बढ़ाएं!”

Leave a Comment

Latest & Recommended

You've caught up with all stories!